सुपौल में दिल दहलाने वाली घटना, पति-पत्नी, दो बेटी और बेटा ने फांसी लगा जान दे दी

AJ डेस्क: बिहार के सुपौल जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मरने वालों में पति-पत्नी, 2 बेटी और एक बेटा शामिल हैं। यह दिलदहला देने वाली घटना जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित गद्दी वार्ड नंबर 12 की है।

 

 

एक परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती रही। गांव के मुखिया मो. तस्लीम समेत कई लोगों ने इस घटना के पीछे की वजह आर्थिक तंगी बताया है। मृतक बेरोजगार था। लोगों का कहना है कि वह पिछले 2 साल से कोई काम नहीं करता था। जमीन बेचकर अपनी रोजी-रोटी किसी तरह चला रहा था।

 

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भागलपुर से फोरसिंग टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम के अधिकारियों ने अपने सामने दरवाजा खुलवाया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला के SP मनोज कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। लाश से तेज दुर्गंध आ रही थी। FSL की टीम की माने तो प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लगाता है। बाकी पोस्टमार्टम और बेसरा रिपोर्ट से क्लियर होगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

6 मार्च को अंतिम बार देखा गया था घर का मुखिया-

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय मिश्री लाल साह, 44 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, 15 वर्षीय बेटी रौशन कुमारी, 8 वर्षीय बेटी फूल कुमारी और 14 वर्षीय बेटा ललन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिश्री लाल को अंतिम बार 6 मार्च को गांव में जन वितरण प्रणाली दुकान की पर देखा गया था। वह राशन लेने आया था। शुक्रवार देर रात घर से आ रही बदबू के बाद लोगों ने जनप्रतिनिधि को इसकी सूचना दी। लोग वहां पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने घर की खिड़की से झांका तो देखा पांचों फंदे से झूल रहे थे।

 

 

जमीन बेचकर चला रहा था रोजी रोटी-

ग्रामीणों का कहना है कि मिश्री लाल साह पिछले 2 साल से कोई काम नहीं कर रहा था। पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद 15 कट्‌ठा जमीन मिली थी। उसी जमीन को बेचकर रोजी-रोटी चलाता था। पड़ोसियों का कहना कि मिश्री लाल साह को शराब की भी लत थी। वह अपने हिस्से का 10 कट्‌ठा जमीन बेच चुका था। बाकी बचे 5 कट्‌ठा जमीन अधूरे कागजात होने के कारण नहीं बिक रहे थे। इसके कारण तंगहाली आ गई थी। गांव में वह लोगों से कम बातचीत करता था।

 

पहले नए कपड़े पहने, फिर दे दी जान-

पुलिस ने सभी की लाशों को जब बाहर निकाला तो सभी नए कपड़े पहने हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि पांचों ने पहले नए कपड़े पहने और अच्छे से तैयार होने के बाद फंदे से लटक कर सभी ने जान दे दी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »