लेवी मांगे जाने की शिकायत कर थाना से लौट रहे मुंशी की हत्या, 6 गोली मारी नक्सलियों ने

AJ डेस्क: लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित बरैनी गांव में पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की देर रात की है। मुंशी झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) उग्रवादियों के द्वारा लेवी मांगे जाने के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने गया था। वापस लौटते वक्त बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में ही 6 गोलियां मार दी।

 

 

घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह उग्रवादी घटना है या किसी अपराधी संगठन ने वारदात को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

 

मुंशी की पहचान 32 वर्षीय विष्णु देव सिंह के रूप में की गई। विष्णु देव की एक 7 साल की बेटी और एक 4 साल का बेटा है। वो अपनी पत्नी, बच्चों और पिता के साथ बिनगड़ा गांव में रहता था। विष्णु देव सिंह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का करीबी भी बताया जाता था। विष्णु विजय कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में मुंशी का काम करता था। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व कंपनी से JJMP के उग्रवादियों ने रंगदारी की मांग की थी।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम विष्णु अपनी बाइक से सदर थाना पहुंचे और यहां उग्रवादियों द्वारा रंगदारी मांगने का आवेदन दिया। इसके बाद वो थाना से वापस घर जाने के लिए निकला। तभी बीच रास्ते में दूर से ही चलती बाइक पर बैठे विष्णु पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही विष्णु सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने पास से करीब उसे 5 गोलियां मार दी। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा मामले की जांच में जुटी है।

 

 

इधर, घटना की सूचना पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। यहां वो पोस्टमाॅर्टम कराने तक रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »