कोविड 19 वैक्सीन सेंटर: अब जे पी हॉस्पिटल में भी टीका की सुविधा, सांसद ने किया उद्घाटन

AJ डेस्क: रविवार को धनबाद स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कोविड- 19 वैक्सीन सेंटर का उद्घाटन मुख्य सांसद पीएन सिंह ने फीता काटकर किया। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश जोशी व उनकी धर्मपत्नी को वैक्सीन का पहला डोज देकर वैक्सिनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया।

 

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि जेपी हॉस्पिटल में वैक्सीन की व्यवस्था शुरू होने से 45 से 60 वर्ष और उससे ऊपर के लोगों को वैक्सीन लेने के लिए अब सरकारी अस्पतालों का चक्कर नही काटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर जेपी हॉस्पिटल 1 सौ लोगों का मुफ्त में कोरोना का टीकाकरण कर रही है। यह पहल काबिले तारीफ है। जेपी हॉस्पिटल से अन्य प्राइवेट अस्पतालों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ई नित्यानंद मण्डल तथा पूरे जेपी अस्पताल परिवार को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

इस दौरान ई नित्यानंद मण्डल ने कहा कि यहाँ सरकार द्वारा निर्धारित राशि ढाई सौ रुपये में प्रति व्यक्ति को वैक्सीन दिया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर 1 सौ लोगों का टीकाकरण मुफ्त में किया जा रहा है।

 

 

मौके पर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ई नित्यानंद मंडल की धर्मपत्नी डॉ किमी मण्डल, डॉ दीपक कुमार, डॉ एम भट्टाचार्य, डॉ आरएन सिंह, डॉ एम नारायण, डॉ एमके सिन्हा, डॉ रविन्द्र, डॉ लिंक राज त्रिपाठी, डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ जय शंकर, अजय मंडल, धनंजय बनर्जी, मृत्युंजोय बनर्जी, आशीष मंडल, पंकज मंडल, दिनेश मंडल, बापी के अलावे पूर्व मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, रणविजय सिंह, अमलेश सिंह, तारापद मंडल, प्रबीर मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »