कोर्ट में पेशी के वक्त बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेसुध हुए

AJ डेस्क: मोकामा विधायक बाहुबली अनंत सिंह सोमवार को पेशी के दौरान सिविल कोर्ट में बेसुध हो गए। तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना एम्स भेजा गया है। सिविल कोर्ट में अनंत सिंह की पेशी AK- 47 और हैंडग्रेनेड मामले में होनी थी। उनको साढ़े ग्यारह बजे के करीब पेशी के लिए सिविल कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन के स्टेटमेंट के लिए कोर्ट में उनका बयान होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण बयान नहीं हो सका।

 

 

पटना एम्स में भर्ती हैं अनंत सिंह-

बाहुबली अनंत सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। वे पटना एम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। अनंत सिंह इतने बीमार हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं। कमजोरी के कारण कोर्ट में बेसुध होने की बात बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद अनंन सिंह को वापस पटना एम्स ले जाया गया है।

 

 

इस मामले में होनी थी पेशी-

अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किए गए थे। इसी मामले में अनंत सिंह की पेशी होनी थी। पटना एम्स में इलाजरत अनंत सिंह को वहीं से सिविल कोर्ट पटना लाया गया था, जहां तबीयत बिगड़ने पर वापस उन्हें एम्स भेजा गया है। अनंत सिंह के बाढ़ स्थित घर से AK-47 प्लास्टिक के साथ कार्बन से पैक थी, ताकि शिफ्ट करने के दौरान अगर वाहन की जांच हो तो पुलिस और मेटल डिटेक्टर की पकड़ में न आए। घर के खपरैल कमरे में संदूक के पीछे AK-47 रखी थी। वहीं बगल के झोपड़ीनुमा रूम में हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले थे। इस मकान में विधायक नहीं, केयरटेकर रहता था।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »