विधान सभा में मॉब लीचिंग और हजारीबाग का मामला उठा

AJ डेस्क: सोमवार को झारखंड विधानसभा में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला जोर शोर से उठा। राजधानी रांची में लगातार हो रहे मॉब लिंचिंग के मामले को बगोदर विधायक विनोद सिंह ने विधानसभा के प्रश्नकाल में उठते हुए उन्होंने कहा, ‘राजधानी में एक सप्ताह में मॉब लिंचिग की दो घटना घट चुकी है। इसके बाद भी सरकार सतर्क नहीं हुई है। अपर बाजार में सचिन वर्मा की मॉब लिचिंग की घटना के दौरान अगर सरकार गंभीर हो जाती तो दूसरी घटना नहीं घटती। सरकार बोली थी कि पहली घटना के बारे में जानकारी देगी। उस पर किस प्रकार का एक्शन लिया गया है। सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।’

 

 

वहीं भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने विधानसभा में हजारीबाग में सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला उठाया। उन्होंने कहा, ‘हजारीबाग में ट्रैफिक रोक कर सड़क पर नमाज अदा की जा रही थी। जो लोग थाने में सूचना देने गए पुलिस उसी को पकड़ कर जेल में डाल दी। बहुसंख्यक के साथ ऐसी धारणा लेकर चल रही है सरकार। सरकार को इस पर जरूर जवाब देना चाहिए। क्या बहुसंख्यकों के बारे में सरकार ऐसा सोचती है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »