विवाह में असफल होने पर प्रेमी युगल ने खुद को अग्नि के हवाले कर दिया, दोनों की हुई मौत

AJ डेस्क: खगड़िया शहर के चित्रगुप्तनगर थाना से 100 मीटर दूर सोमवार शाम झकझोर देने वाली घटना सामने आई। प्रेमी उत्तम राउत 17 साल की प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी के बालिग होने का इंतजार कर रहा था और इधर घर वालों ने 16 अप्रैल को लड़की की शादी तय कर दी। जुदाई का दर्द सहने की जगह प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को आग के हवाले कर दिया और जिंदा जल गए।

 

 

खगड़िया में बड़ी बहन के साथ रहता था उत्तम-

गोगरी गांव निवासी भोला राउत का 20 वर्षीय पुत्र उत्तम राउत खगड़िया में अपनी बड़ी बहन के साथ रहता था। उत्तम बीए का छात्र था और वह खगड़िया में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उत्तम की बहन की झोपड़ी के सामने ही मंटू पोद्वार की झोपड़ी थी। मंटू पोद्वार की दूसरी बेटी लक्ष्मी पढ़ी-लिखी नहीं थी, मगर फिर भी उत्तम के पास ट्यूशन पढ़ती थी। मंटू पोद्वार के अन्य बच्चे भी उत्तम से ट्यूशन पढ़ते थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी यहां सभी को थी।

 

 

धू-धूकर जलने लगी झोपड़ी तो आसपास के लोग दौड़े-

स्थानीय लोगों ने बताया कि झोपड़ी के गेट में जंजीर बांधकर ताला लगा दिया गया था। दोपहर करीब एक बजे अचानक अंदर से प्लास्टिक जलने की बदबू आई। जबतक सब लोग दौड़कर आते तबतक धू-धूकर पूरी झोपड़ी जलने लगी। झोपड़ी के अंदर दोनों युवक-युवती भी जल रहे थे। गेट में जंजीर और ताला लगे होने के कारण हमलोग उसे बचा नहीं पाए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। दमकल की गाड़ी आई तो आग पर काबू पाया गया। जब हादसा हुआ तो झोपड़ी में उत्तम और लक्ष्मी के अलावा कोई और नहीं था। दो कमरा था, एक कमरे में उत्तम ही रहता था। उसी में दोनों जिंदा जल गए। सामने लक्ष्मी के झोपड़ी में भी घर का कोई सदस्य नहीं था। उसके घर के कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे।

 

 

लक्ष्मी पिता की थी दुलारी-

मंटू पोद्वार के तीन पुत्री और दो पुत्र में लक्ष्मी दूसरे स्थान पर थी। बड़ी पुत्री की शादी पहले ही हो चुकी थी। एक पुत्री सबसे छोटी है। दोनों भाई भी लक्ष्मी से छोटे हैं। सदर अस्पताल में रोते-बिलखते पिता ने कहा कि मैं गोलगप्पे बेचकर अपना परिवार चलाता हूं। बेटी की शादी तय कर दी थी। मेरे कामकाज और परिवार का हिसाब-किताब लक्ष्मी ही रखती थी। मेरा मोबाइल भी उसके पास ही रहता था। अब सबकुछ खत्म हो गया।

 

 

परिजनों के बयान पर पुलिस कर ही मामले की जांच-

चित्रगुप्तनगर थाना के प्रभारी संजीव कुमार ने घटना के संबंध में कहा, ‘हादसे के बाद घटनास्थल की जांच की गई तथा लोगों और परिजनों का बयान लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »