UFBU का दो दिवसीय हड़ताल शुरू, 250 ब्रांच में काम ठप्प, 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित

AJ डेस्क: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले 9 यूनियनों ने सोमवार, 15 मार्च यानि आज से दो दिवसीय बैंक हड़ताल शुरू हो गया है। यूनियंस ने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है। जिसका असर कोयला राजधानी धनबाद में भी देखने को मिल रहा है।

 

 

हड़ताल के पहले दिन सोमवार को धनबाद स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के समक्ष सैकड़ो की संख्या में हड़ताली बैंक कर्मी पोस्टर बैनर के साथ जमा हो कर सरकार के फैसले का विरोध करते दिखे। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक प्रभात चौधरी ने कहा कि सरकार बैंको का निजीकरण कर इन्हे कॉर्पोरेट घराने को देने के फ़िराक में है, जो बैंको में कार्यरत कर्मियों के अलावा आम जनता के भी हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय हड़ताल के दौरान धनबाद की लगभग 250 बैंक शाखाएं बंद रहेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन होने वाले करीब 500 करोड़ रूपये का लेनदेन भी प्रभावित होगा।

 

 

 

 

गौरतलब है कि पिछले महीने पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी विनिवेश योजना के तहत दो सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी। इन दो बैंकों का निजीकरण वित्त वर्ष 2021-22 में किया जाना है। इससे पहले सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी बहुसंख्यक हिस्सेदारी साल 2019 में एलआईसी को बेचकर इसका निजीकरण कर चुकी है। साथ ही सरकार पिछले चार वर्षों मं 14 सरकारी बैंकों का विलय भी कर चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »