मेदिनीनगर नगर थाना के ASI को पलामू ACB ने 5 हजार रिश्वत लेते दबोचा

AJ डेस्क: पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को छापामार कर मेदिनीनगर के शहर थाना में पदस्थापित एएसआई 48 वर्षीय इंद्र पासवान को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा थाने से ही जमानत देने के नाम पर शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपया घूस ले रहा था।

 

 

जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को रेड़मा के रहने वाले विकास कुमार ने कंचन कुमार गुप्ता व उसके परिवार के सदस्यों पर जमीन से जुड़ा मामला शहर थाना में दर्ज कराया था। दर्ज मामला जमानती धाराओं में था। केस के अनुसंधानकर्ता एएसआई इंद्र पासवान ने 25 फरवरी को कंचन को इससे संबंधित नोटिस देते हुए थाना बुलाया। थाना में कंचन से एएसआई इंद्र ने कहा कि 6 हजार रुपया दो तब तभी बेल मिलेगा। नहीं तो अंदर कर देंगे। कंचन ने इसकी शिकायत ACB से की। ACB की टीम ने मामले को जांच में सही पाया। इसके बाद एएसआई को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति तैयार की। बुधवार को शहर थाना के गेट पर एएसआई को 5 हजार रुपए घूस लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोचा लिया।

 

 

गिरफ्तार एएसआई इंद्र पासवान बिहार के नालंदा जिला के गोटिया गांव का रहने वाला बताया जाता है। फिलहाल ACB उसे अपने साथ कार्यालय ले गई है। जहाँ से उसे जेल भेजने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »