भागलपुर के दियारा में हुई एनकाउंटर में पुलिस ने 2 कुख्यात बदमाश को मार गिराया

AJ डेस्क: भागलुपर में STF और जिला पुलिस बल ने एनकाउंटर में 2 कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है। पुलिस की अपराधियों से यह मुठभेड़ बुधवार अहले सुबह एकचारी थाना क्षेत्र के रानी दियारा में हुई। STF ने 4 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। मरने वाले अपराधियों की पहचान 50000 रुपए इनामी कुख्यात चंद्रशेखर कापड़ी और मनोहर मंडल के रूप में हुई है। चंद्रशेखर पर अलग-अलग थानों में 8 मामले दर्ज थे।

 

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जगमोहन मंडल, जयकांत मंडल, चंद्रिका मंडल और गणेश मंडल रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से .315 बोर की 2 रेगुलर रायफल, 12 बोर की एक रेगुलर बंदूक, 2 मासकेट, एक देसी कट्टा, 12 बोर की 46 कारतूस, .315 बोर की 17 कारतूस बरामद की।

 

 

पुलिस के अनुसार गुप्त जानकारी मिली थी कि कुख्यात चंद्रशेखर कापड़ी रानी दियारा में छिपा है। पुलिस को कई महीनों से इसकी तलाश थी। इसके बाद दलबल का गठन कर STF के साथ मिलकर छापेमारी की गई। पुलिस को आते देख अपराधी फायरिंग करने लगे। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें चंद्रशेखर कापड़ी और मनोहर मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »