झारखण्ड : मेडल विजेता 27 खिलाड़ियों को CM हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र

AJ डेस्क: झारखंड के मेडल विजेता 27 खिलाड़ियों को सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इन सभी खिलाड़ियों को गृह विभाग में सी ग्रेड की नौकरी दी गई है। कुल 36 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलना था लेकिन इनमें 27 खिलाड़ी ही पहुंचे। 9 खिलाड़ियों को अनुपस्तिथ रहने के कारण उनका नियुक्ति पत्र घर भेजा जाएगा।

 

 

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद हेमंत सोरेन कहा कि झारकंड केवल जमीन के अंदर से ही संसाधन से परिपूर्ण नहीं है। बल्कि जमीन के ऊपर भी इस राज्य में अभूतपूर्व प्रतिभा छिपी है। उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत है। लंबा सफर तय करना है। हमने चुनाव के दौरान सीधी नियुक्ति की घोषणा की थी जिसकी शुरुआत हो गई है। झारखंड के खिलाड़ी दुनिया भर में दिखा रहे प्रतिभा हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां पिछड़े इलाकों से लड़कियां देश-दुनिया में अपना नाम कमा रही है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक उचित स्थान देने का काम शुरू किया है। हाल ही में राज्य में पहली बार सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति गई थी।

 

 

 

 

 

इस दौरान धनबाद के खास झरिया निवासी बीसीसीएल कर्मी कृष्णा राम के पुत्र नवीन कुमार जिन्होंने साइकिलिंग में कई मेडल जीत चुके है, उन्हें भी मुख्यमंत्री के द्वारा बुधवार को रांची में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नवीन को नियुक्ति पत्र मिलने से उनके परिवार में खुश का माहौल है। साथ ही पूरे खास झरिया में खुशी की लहर छा गई है।

 

 

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र-

लकी मंडल, मनीषा सिंह, वासिउल हसन, कुमारी प्रियंका, हिंदू मुंडा, अपर्णा कुमारी, जय लक्ष्मी लागुरी, कविता कुमारी, नवीन कुमार राम, देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा, तुलसी हेंब्रम, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी, दीपक बहादुर तितुंग, राम कुमार भट्ट, आलोक लकड़ा, मोहम्मद आबूतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू, नूतन मंजू मिंज, प्रवीण अख्तर, प्रीति कुमार, विमला मुंडा, फनी भूषण प्रसाद, रीना कुमारी, समनलता मुर्मू, सुकमती पूर्ति, संगीता खलखो।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »