सचिन तेंदुलकर भी कोरोना संक्रमित हुए

AJ डेस्क: कोरोनावायरस एक बार फिर फिर से दुनियाभर में तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इस बार क्रिकेट के भगवान भी इसके कहर से नहीं बच पाए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी इस महामारी की चपेट में आ गये हैं। सचिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गयी।

 

 

इंडियन क्रिकेट फैंस की जान सचिन तेंदुलकर कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद आज सुबह ट्वीट कर दी। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने कोविड 19 से बचने के लिए तमाम सावधानियां बरतीं। लेकिन फिर भी आज मेरा कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मुझे बीमारी के हल्के लक्षण ही हैं। फिलहाल मैं होम क्वारंटीन में हूं और डॉक्टर के बताये गए सभी प्रोटोकॉल फ़ॉलो कर रहा हूं। मैं उन सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल का धन्यवाद् करना चाहता हूं जो मेरी और सबकी सेवा कर रहे हैं।’

 

 

सचिन का ट्वीट-

 

 

सचिन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। अपने फेवरेट खिलाड़ी को कोरोना संक्रमण होने की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और लोग उनका हाल जानने के लिए बेचैन हो गए। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार पोस्ट कर सचिन की सलामती की दुआ मांग रहे हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »