मायके आयी महिला ने डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे के साथ कुआँ में कूद जान दी

AJ डेस्क: अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने आई एक विवाहिता ने अपने डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे के साथ कुएं में कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। अपने पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई मृत महिला की मानसिक स्थिति गड़बड़ बताई जा रही है। मामला लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र स्थित होंदगा गाँव का है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि होंदगा निवासी आजम अंसारी की बेटी रजीना खातून की शादी एक वर्ष पूर्व कूड़ु ब्लॉक निवासी कलाम अंसारी के साथ हुई थी। वह अपने पति और डेढ़ माह के बेटे अब्दुल सलाम के साथ अपने बड़े भाई बेलाल अंसारी की शादी में शरीक होने अपने मायके आई थी। घर वालों की माने तो बच्चे के जन्म के बाद से ही मृतका की मानसिक स्थिति गड़बड़ हो गई थी।

 

 

 

 

मृत महिला के परिजनों ने बताया कि 26 मार्च को रिसेप्शन का प्रोग्राम था। काफी संख्या मेहमान भी पहुंचे थे। इसी दौरान रात में महिला ने घर के पास बने कुएं में अपने बच्चे के साथ कूद कर जान दे दी। रात में जब महिला घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। पर उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह में कुएं के पास महिला की चप्पल देखी गई। इसके बाद कुएं में महिला की खोजबीन की गई। इसी बीच महिला और उसके बच्चे का शव कुएं में मिला।

 

 

इसके बाद तत्काल घटना की सूचना किस्को थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद किस्को थाना प्रभारी अभिवन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने भी मृत महिला की मानसिक स्थिति गड़बड़ होने की बात कही। उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा भी किसी व्यक्ति पर किसी भी तरह का कोई आरोप नही लगाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »