बच्चे पका रहे थे भुट्टा, लग गयी भीषण आग, 6 बच्चों की जलकर मौत

AJ डेस्क: अररिया में पलासी के कवैया में एक घर के अंदर एक परिवार के बेटे-बेटी समेत 6 बच्चों की जलने से मौत हो गई। सभी बच्चे भुट्टा पका रहे थे। बच्चे जहां आग पर भुट्टा पका रहे थे, वहीं पुआल का बोझा रखा था। पछिया हवा के कारण पुआल की आग ने कुछ ही पल में ऐसी घेराबंदी कर दी कि ढाई साल से 5 साल तक के इन बच्चों को बचने का कोई उपाय नहीं सूझा। परिजन और पड़ोसी जबतक बचाव में उतरते, सारे बच्चे पुआल की आग में जलकर मर चुके थे।

 

 

सूचना मिलते ही कई बड़े अधिकारी व पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। वहां अफरातफरी का माहौल है। पुलिस शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज चुकी है। एक साथ 6 मासूमों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

 

 

मरने वाले बच्चों की पहचान मो. यूनुस के 5 वर्षीय पुत्र मो.अशरफ व ढाई साल की पुत्री गुलनाज, मो. मंजूर का 4 वर्षीय पुत्र दिलवर, मो. फारुख का 3 वर्षीय पुत्र बरकस, मो. मतीम के 3 वर्षीय पुत्र अली हसन और मो. तनवीर की ढाई वर्षीय पुत्री हुस्न आरा के रूप में हुई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »