झरिया: जब्त कर यार्ड में रखे आधा दर्जन वाहन आग में जलकर हुए खाक

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया स्थित बस्ताकोला में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। जिसमें दो हाइवा समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस्ताकोला स्थित फाइनेंसर महताब अंसारी के राज पार्किंग नामक यार्ड में जब्त कर रखे गए वाहनों से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते काले धुँए के साथ आग भी भीषण होता गया। यार्ड में अफरा तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना झरिया थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

 

 

 

 

फिलहाल यार्ड में जब्त कर रखे गए वाहनों में लगी भीषण आग के कारणों का अब तक कुछ पता नही लग सका है। मौके पर पहुंची झरिया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। यार्ड में लगी आग में दो हाइवा, एक कार, एक पिकअप वैन और एक बाइक जलकर राख हो गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »