झरिया के एना आउटसोर्सिंग में गए थे मांगने न्याय, मिली पुलिस की लाठियां, देखें Video-

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र स्थित ऐना आउटसोर्सिंग कंपनी के आर के ट्रांसपोर्ट कर्मी मृतक मोहित कुमार का शव रखकर आरके ट्रांसपोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर झरिया पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। बता दें कि आरके ट्रांसपोर्ट में हाजरी बाबू के पद पर कार्यरत करीब 26 वर्षीय मोहित जो सोमवार की रात से लापता था। जिसके बाद मंगलवार को उसका शव निमियाघाट थाना के डुमरी ओपी क्षेत्र से संदिग्ध स्थिति में पुलिस ने बरामद किया था।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को मृतक मोहित के परिजन मोहित का शव लेकर आरके ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर पहुंचे। जहाँ मुआवजा एव जांच की मांग को लेकर मौके पर मौजूद बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी सौरभ चौबे से परिजनों एव वहाँ उपस्थित प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच हल्की नोक झोंक हुई। जिसके बाद मामला बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। इसी बीच झरिया थाना प्रभारी डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे और भीड़ को तीतर बितर करने के मकसद से लाठी चार्ज कर दिया।

 

 

जिसमें कई लोगों को चोटे आई है। इस दौरान लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए, लेकिन पुलिस सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीट रही थी। यहाँ तक की मिर्तक के भाई को भी नहीं बख्शा गया। उसे भी लाठी खानी पड़ी। फिलहाल परिजन मोहित के शव को लेकर अपने घर चले गए है।

 

देखें Video-

 

इस पूरे घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मिर्तक के धनंजय कुमार ने कहा कि आरके ट्रांसपोर्ट के दवाब में आ कर हम लोगो के ऊपर पुलिस द्वारा लाठी चलाई गई है। हम सभी बस यही मांग कर रहे थे कि भाई की हत्या किसने की उसपर जल्द से जल्द जाँच हो, लेकिन हम लोगों के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव बड़ा ही डराने वाला है।

 

 

बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज से पूर्व मृतक के परिजनों एवं ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता भी हुई जो विफल हो गई। जिसके बाद परिजन नारेबाजी करने लगे। इसी के बाद झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाने लगी। सूत्रों के अनुसार दर्जन भर लोग लाठीचार्ज में घायल बताए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »