लापरवाही: झूल रही हाई टेंशन बिजली की तार के चपेट में आकर वयस्क हाथी की मौत

AJ डेस्क: बिजली विभाग और वन विभाग की लापरवाही ने एक गजराज की जान ले ली। मामला रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित वन क्षेत्र के पुरना पानी नगड़ी टोली गांव स्थित तरिया की है। जहाँ झूल रही हाई टेंशन बिजली की तार के चपेट में आकर एक वयस्क हाथी की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर मृत गजराज पर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय थाना को दी गई।

 

 

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग और बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। वन क्षेत्र के गांव के पास हाथी के आने-जाने का कॉरिडोर है। हमेशा उसी रास्ते से हाथियों का झुंड आना-जाना करता है। इसके बावजूद न वन विभाग की टीम ने नीचे झूल रहे बिजली की तार की फिक्र की और ना ही बिजली विभाग ने। परिणामस्वरूप एक विशालकाय हाथी उसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हाथी के जाने के रास्ते मे झूल रहे बिजली की तार में हाथी का सिर टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

इधर, घटना के बाद गांव महिलाओं ने हाथी को सिंदूर, तेल लगाकर और धूप-अगरबत्ती जला उसकी पूजा भी की। सुबह में जैसे ही ग्रामीणों को हाथी की मौत की सूचना मिली, पूरा गांव घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। लोगों ने मृत हाथी के समक्ष धूप-अगरबत्ती जलाकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों की मान्यता है कि हाथी की मौत होने के बाद उसके साथी और भी उग्र हो जाते हैं और वो गांव के लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »