मधुबनी में गैस सिलेंडर के फटने से माँ-बेटी की मौत, एक जख्मी

AJ डेस्क: मधुबनी के जयनगर में गैस सिलेंडर के फटने से मां-बेटी की मौत हो गई है जबकि 1 बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। बच्चे की स्थिति नाजुक है। इलाज के लिए उन्हें DMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया है। हादसे से बस्ती पंचायत में अफरातफरी मच गई है।

 

 

मृतकों की पहचान मुकेश झा की पत्नी 35 वर्षीय सोनी देवी एवं पांच वर्षीय पुत्री माही कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में 10 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार गंभीर रूप से जख्मी है।

 

 

घटना बस्ती पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित ब्राह्मण टोला की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश झा मुंबई में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्री के अलावा भाई की पत्नी है। गुरुवार की सुबह उनके भाई की पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। जबकि, पत्नी सोनी देवी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस दुर्घटना में मुकेश की पत्नी व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी है।

 

 

 

गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। घर में आग लग चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित करते हुए जख्मी बालक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर किया गया। बाद में बच्चे की स्थित को देखते हुए उसे PMCH रेफर कर दिया गया। मकान का काफी हिस्सा इस विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »