बवाल: झरिया के एना में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल, देखें Video-

AJ डेस्क: गुरुवार को झरिया थाना क्षेत्र एक बार फिर अशांत हो उठा। दरअसल एना छठ तालाब के पास दो पक्षों में हुई मारपीट में जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि होली के दिन यहाँ कुछ युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई थी। इसके बाद से ही दो पक्षों में तनाव देखा जा रहा था जो आज मारपीट और पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया। साथ ही घटना में घायलों को एम्बुलेंस में लाद कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

 

एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया की दूसरे पक्ष के लोग अक्सर युवतियों एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते है। मना करने पर आज लाठी-डंडे और तलवार से लैस होकर सैंकड़ों की संख्या में लोग यहाँ पहुंचे और मारपीट करने लगे। जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी भी हुई। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वे लोग उधर से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

 

पत्थरबाजी की इस घटना में स्थानीय निर्दोष लोग शिकार हो गए। घटना में कई लोगों के घर के दरवाजे, खिड़की और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

देखें Video-

 

घटना के संबंध में बाउरी बस्ती के महिलाओं का कहना है कि होली के दिन बस्ती की युवतियां शौच के लिए जा रही थी, इस दौरान भुइयां बस्ती के कुछ मनचले युवकों ने गंदी-गंदी फब्तियां कसी और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसके बाद युवतियां वहां से किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची। आज मोहल्ला का सूरज साव नामक युवक काम करने जा रहा था। इस दौरान बबली भुइँया, सूरज भुइँया, आकाश भुइँया, राहुल भुइँया समेत दर्जनों युवकों ने सूरज साव को बुलाकर लाठी-डंडे से उसे बुरी तरह पीटा।

 

 

बस्ती के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह लोग उग्र हो गए और गाली गलौज करते हुए उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद लोग किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचे। कुछ देर बाद पीछे से सैकड़ों की संख्या में भुइयां बस्ती के लोग बस्ती के पास आ पहुंचे और सामने जो भी लोग नजर आए उनपर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मोहल्ले के कुछ युवकों का हांथ-पांव भी टूट गया है। इस दौरान भुइँया बस्ती के लोगों ने पूरे बस्ती में पत्थरबाजी भी की।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »