जमशेदपुर: पोटका की एक ANM कोरोना वैक्सीन का टीका लेने पर भी पॉजिटिव निकली

AJ डेस्क: जमशेदपुर के पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक एएनएम कोरोना वैक्सीन का पूरा टीका लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव निकली। एएनएम ने 30 जनवरी 2021 को पहला टीका तथा 1 मार्च 2021 को दूसरा टीका लगवाया था। बावजूद इसके एएनएम कोरोना पॉजिटिव निकली है।

 

 

इस संबंध में बताया जा रहा है कि एएनएम को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्टिंग कर दिया गया है, जबकि उनके पति एवं पुत्र की कोरोना जाँच में नेगेटिव पाए गए है। कोरोना पॉजिटिव पाई गई एएनएम 10 दिन पूर्व वैक्सीनेशन कैंप में अपना योगदान भी दी थी। मगर जैसे ही उन्हें फीवर होने का एहसास हुआ उन्होंने स्वयं ही अपना कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

 

 

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ मृत्युंजय धावड़िया द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही हैं। वहीं प्रभारी डॉक्टर मृत्यंजय ने इस संबंध में बताया कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद यदि कोई कोरोना पॉजिटिव होता है तो उसमें कोरोनावायरस के बहुत कम लक्षण पाए जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »