पुराना बाजार चेम्बर और मा यु मंच ने कैम्प लगा 107 लोगों को निःशुल्क वैक्सीन लगाया

AJ डेस्क: गुरुवार को पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज एवं मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क कोविड-19 वैक्सीन कैंप का सफल आयोजन मारवाड़ी युवा मंच भवन, रतनजी रोड में किया गया।

 

 

इस आयोजन का विधिवत उद्घाटन धनबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निर्मल ड्रोलिया, डॉ सतीश चंद्र, पुराना बाजार चेंबर अध्यक्ष सह जिला चेंबर के महासचिव अजय नारायण लाल, पुराना बाजार चेंबर सचिव श्रीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नौशाद आलम, मारवाड़ी युवा मंच धनबाद अध्यक्ष विनय रिटोलिया, सचिव सुभाष लिखमान्या, ज्ञान देव अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल एवं शरद सांवड़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

आज के इस निशुल्क कोविड-19 कैंप में 107 लोगों ने कोविड-19 का निशुल्क टीका लगवाया और करीब 200 व्यक्तियों को इस शिविर के माध्यम से वैक्सीन का डोज कल और परसों में दी जाएगी। आज के इस कैंप को सफल बनाने में संजय सरावगी, नितिन अग्रवाल, विकास रिटोलिया, सुमित हड़ोदीया, हर्ष सांवड़िया, उत्तम पोद्दार, रोहित सरावगी,पवन सोनी, सोनू सिंघानिया, रवी चंद्र एवं अभिजित सरकार का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »