आदल हत्याकांड मामला: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध संबंध के चक्कर में आदल मारा गया

AJ डेस्क: धनबाद की निरसा पुलिस ने आदल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। 39 वर्षीय आदल सिंह की हत्या अवैध संबंध के चक्कर में किया गया था। इस संबंध में शुक्रवार को निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने निरसा थाना में प्रेसवार्ता कर अदल हत्याकांड मामले का खुलासा किया।

 

 

उन्होंने बताया कि मृतक आदल सिंह होलिका दहन के दिन से ही लापता था। तीन दिन बाद 31 मार्च को अचानक गाँव के पास पत्थर खदान में बने एक गुफा से तेज दुर्गंध आने के बाद मृतक का पता चला। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हत्या में शामिल गर्दिश मुंडा को गिरफ्तार किया। मुंडा ने पूछताछ के क्रम में बताया कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी वजह से उसने आदल की हत्या की योजना बनाई। इस कार्य में उसका भाई किशन मुंडा और बबलू सेवइयां ने साथ दिया।

 

 

आरोपी ने बताया कि उन्होंने पहले गाँव के बाहर शराब का सेवन किया और जब आदल सिंह नशे में चूर हो गया तब उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर खदान में बने एक गहरे गुफा में उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक टॉर्च, खून और कीचड़ से सने कपड़े के साथ आधार कार्ड जब्त किया है। पुलिस घटना के बाद से बाकी बचे दो अपराधियों को भी गिरफ्तार करने को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त गर्दिश मुंडा को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »