निरसा के बरमुरी में पुलिस की छापेमारी, 10 टन कोयला जब्त

AJ डेस्क: धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र के बरमुरी कोलयरी अंतर्गत नदी किनारे सीआईएसएफ एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। इस दौरान मैथन थाना प्रभारी माइकल कोड़ा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरमुरी कोलयरी नदी किनारे कोयला तस्करों द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से कोयला जमा कर उसे नाव के माध्यम से बंगाल टपाने की तैयारी की जा रही है। उसी सूचना पर संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई। जिसमें लगभग 10 टन कोयला जब्त किया गया है। सभी जब्त कोयला को ईसीएल सेंट्रल पुल भिजवाने को तैयारी की जा रही है। तथा इस धंधे मे लिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »