झरिया के गाड़ीवान पट्टी में एक घर मे लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के गाड़ीवान पट्टी निवासी कपिल यादव के घर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग की भयावह लपटे उठता देख आस-पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल पास के झरिया थाना और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर पहुँची और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया में जुट गई।

 

 

घंटो मसक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल कर रख हो चुका था। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घटना के सम्बंध में बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है, लेकिन आग बुझाने के क्रम में यह देखा गया कि घर में भारी मात्रा मे पेट्रोल और डीजल रखा हुआ था।इससे ऐसा प्रतीत होता है कि घर के किसी बच्चे के द्वारा शरारत की गई होगी। जिस कारण यह आग और ज्यादा भड़क गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि वक्त रहते स्थानीय लोगो द्वारा आग की सूचना दी गई जिससे आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

वही पीड़ित परिवार ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण तो नही पता चला है, लेकिन इस आग से घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से घर की एक महिला झुलस गई है और भागने के क्रम में महिला के पुत्र का पैर टूट गया है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। फिलहाल झरिया पुलिस घटना स्थल पहुँच कर घटना की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »