कोविड 19: जिला प्रशासन ने सूचना व सहायता केंद्र एक्टिव किया

AJ डेस्क: कोविड-19 से संबंधित किसी भी तरह की सूचना एवं सहायता के लिए कंट्रोल रूम में इस नंबर 0326-3550460 एवं 0326-2313035 पर संपर्क किया जा सकता है। सहायता को लेकर नियंत्रण केंद्र द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमाशंकर सिंह के निर्देश पर कोविड-19 से संबंधित सूचना एवं सहायता के लिए जिले में पिछले वर्ष से ही कोरोना नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्यरत है।

 

 

इस संबंध में धनबाद उपायुक्त ने बताया कि विगत कुछ दिनों में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण के फैलाव से बचाव हेतु जिले में विशेष टीकाकरण अभियान तथा विशेष कोविड जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांचोपरांत संक्रमित पाए गए मरीजो को समय पर उचित उपचार पहुचना अत्यंत आवश्यक है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »