गोड्डा में ट्रेन के उद्घाटन के वक्त सांसद निशिकांत और विधायक प्रदीप यादव भिड़े, देखें Video-

AJ डेस्क: झारखंड़ के गोड्डा जिले से आजादी के बाद पहली ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के रूप में दिल्ली के लिए रवाना किया जाना था। जिसकी शुरुआत ऑनलाइन माध्यम से रेल मंत्री पीयूष गोयल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा की जाएगी। इस अवसर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लेकिन ट्रेन संचालन को लेकर नेताओं में श्रेय लेने की होड़ मच गई। इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे और विधायक प्रदीप यादव आमने-सामने आ गए।

 

देखें Video-

 

 

दरअसल गुरूवार को गोड्डा से दिल्ली के लिए हमसफर ट्रेन को रवाना किया जाना था। इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, लेकिन नेताओं में ट्रेन संचालक का श्रेय लेने की होड़ मच गई। एक तरफ गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। दूसरी तरफ पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। दोनों के आमने सामने होते ही माहौल गर्म हो गया और मारपीट शुरू हो गई। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करते हुए हमसफर एक्सप्रेस के उद्घाटन की जानकारी दी।

 

 

 

गोड्डा से आजादी के बाद पहली ट्रेन-

आजादी के बाद पहली बार गोड्डा से रेल हमसफर एक्सप्रेस की शुरुवात हुई है। जिसके मौके पर ये पूरा बवाल हो गया। झारखंड़ में अभी गठबंधन की सरकार है और विधायक प्रदीप यादव पावर में हैं। वहीं ट्रेन के उद्घाटन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कोई पालन नहीं हुआ। हजारों की संख्या में जमा हुए लोग भी कोरोनावायरस गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते देखे गए।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »