फोर लेन सड़क किनारे का कुआं प्रशासन ने भरवाया, कतरास-बोकारो मार्ग जाम

AJ डेस्क: धनबाद स्थित कतरास-बोकारो फोर लेन सड़क किनारे खाई नुमा कुआं को जिला प्रशासन के आदेश पर एनएचआई द्वारा भर दिए जाने से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे है। शुक्रवार को यही आक्रोश जताने को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर कर जबरदस्त विरोध जताया। सैकड़ो ग्रामीणों के सड़क पर आने से बोकारो कतरास मुख्य मार्ग घण्टो जाम रहा।

 

 

कुआं भरे जाने से ग्रामीणों के लिए पानी का एकमात्र स्रोत छीन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के लिए उक्त कुआं ही एकमात्र स्रोत है। वर्षो से स्थानीय ग्रामीण उसी कुआं से पानी लेते आए है। स्थानीय बस्ती में पानी के लिए दूसरा और कोई विकल्प नहीं है। प्रशासन ने भी हमारी कभी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि कुआं बंद करने के पीछे सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है। पानी नहीं मिला तो ग्रामीण ऐसे भी जीवित नहीं रह पाएंगे। पानी भरने में खतरा जरूर था पर पानी के लिए हमें दर दर भटकना तो नही पड़ता था। अब परेशानी बढ़ेगी।

 

 

 

 

 

इस सम्बंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुआं की भराई जरूरी थी। फोरलेन में कुआं का खुला रहना एक बड़े हादसे का कारण बन सकता था। ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु यह कदम उठाया गया है। उनके पेयजल की व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »