प. बंगाल में चौथे चरण के चुनाव में हिंसा, भाजपा प्रत्याशी लॉकेट के कार पर हमला, देखें Video-

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल में चौथे दौर का मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आई है। हुगली में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला किया गया है। हुगली के इश्वरबाहा में बीजेपी नेता और चुंचूड़ा से कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं। हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर हैं। लॉकेट चटर्जी को टीएमसी के वर्कर्स ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान जब सुरक्षाबलों ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए।

 

 

इससे पहले आज कूचबिहार में वोटिंग के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की खबर सामने आई है। सितलकुची में आनंद बर्मन नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई है। कूचबिहार के पठानजूली क्षेत्र के बूथ नंबर 5/265 पर ये हत्या हुई। यहा भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

 

देखें Video-

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »