गिरिडीह: बगोदर में कार गिरी खाई में, दम्पति समेत 4 की मौत

AJ डेस्क: गिरिडीह के बगोदर इलाके में GT रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर गांव के रहने वाले थे। ये लोग कार की सर्विस कराने के लिए बगोदर जा रहे थे। इसी दौरान 20 मील के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

 

 

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में शेख़ आजम (60), उनकी पत्नी आसमीन खातून (55), मो. आमीर शेख (26) और मो. हसनैन शेख (24) शामिल हैं। वहीं, ममूल रजा घायल हैं। घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतकों का गांव कूदर बगोदर प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जाता है कि कूदर गांव निवासी शेख आजम ने 3 दिन पहले धनबाद से पुरानी स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »