हाउसिंग कॉलोनी के राज नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

AJ डेस्क: धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित राज नर्सिंग होम में रविवार की सुबह एक परिवार ने नर्सिंग होम के डॉक्टर एवं कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। दरअसल प्रसव के लिए यहाँ लाई गई एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। जिसके बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मचारी परिजनों को चकमा देकर वहाँ से भाग खड़े हुए। जिससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। वहीं पीड़ित परिवार ने नर्सिंग होम के डॉक्टर एवं कर्मचारियों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के ही डीजीएमएस कॉलोनी निवासी भोला तिवारी ने शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को डॉ. सबिता शुक्ला दास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इसके बाद करीब डेढ़ बजे रात में महिला ने सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने उनके पति को बताया कि प्रसव के दौरान उनकी पत्नी की एक नस कट जाने के कारण खून बह रहा है। इसलिए रक्त की आवश्यकता है। इसके बाद महिला के पति भोला तिवारी रक्त लेने के लिए एसएनएमएमसीएच चले गए। वहां से उन्होंने तत्काल एक यूनिट रक्त लाकर नर्सिंग होम के कर्मचारियों को दिया। इसके बाद फिर रक्त लाने की बात कही गई। जिसपर बिना देर किए भोला दुबारा रक्त लाने एसएनएमएमसीएच चले गए।

 

 

 

 

 

तभी उनकी भाभी ने फोन पर उनकी पत्नी रोमा तिवारी के निधन की जानकारी दी। जिसके बाद वे भागे भागे वापस नर्सिंग होम पहुंचे। इसके बाद वो अपनी पत्नी को देखने ऑपरेशन थियेटर में गए तो वहां कोई नहीं था। डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारी नदारद थे।

 

 

 

 

 

भोला तिवारी ने बताया कि प्रसव के वक्त डॉ. सबिता शुक्ला दास के अलावे नर्सिंग होम में गोविंद और बबीता नाम के दो अन्य कर्मचारी भी थी लेकिन उनकी पत्नी की मौत के बाद से ही सभी फरार हैं।

 

 

 

 

 

सुबह में मृतका और उसके पति के अन्य परिवार वाले नर्सिंग होम पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर परिवार वालों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद किसी तरह पुलिस ने सभी को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने नर्सिंग होम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »