किशनगंज थाना के SHO की मौत की खबर सुनते ही ‘माँ’ की भी सांसे थम गई

AJ डेस्क: किशनगंज टाउन थाना के SHO अश्विनी कुमार की मां भी इस दुनिया में नहीं रहीं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनकी भी सांसें थम गई। हार्ट की पेशेंट होने की वजह से शनिवार को मॉब लिंचिंग में बेटे की शहादत के बारे में मां को परिवार के लोगों ने जानकारी नहीं दी थी। लेकिन रविवार की अहले सुबह बेटे के बारे में उन्हें खबर मिल गई और यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं। अब मां और बेटे की चिता एक साथ सजेगी। दोनों की पुर्णिया स्थित उनके घर से एक साथ अर्थी उठेगी। यह जान हर किसी की आंखें नम हो गई है।

 

 

वहीं, अश्विनी कुमार हत्याकांड मामले को लेकर ग्रामीणों एवं परिजनों ने पैतृक गांव में बैठक की है। इसमें उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट की निगरानी में हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है। साथ ही हत्याारों की स्पीड ट्रायल कराकर सजा दिलाने की भी मांग की है। परिजनों का कहना है कि शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए और उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार को उठाना चाहिए। परिजनों ने बताया कि मांगें पूरी होने के बाद ही SHO अश्विनी कुमार का दाह संस्कार किया जाएगा।

 

 

 

 

 

पश्चिम बंगाल के पनतापाड़ा गांव में शनिवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने पीट-पीट कर SHO अश्विनी कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में अश्वनी कुमार के साथ छापेमारी में गए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बिहार पुलिस ने इसे गद्दारी मानी है। सातों पुलिसकर्मियों पर निलंबन के अलावा भी कार्रवाई करने की बात कही गई है। किशनगंज SP कुमार आशीष ने बताया कि विभागीय मामला चलाकर कठोरतम सजा दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »