दुमका आसनसोल मार्ग पर सड़क हादसा, मिनी बस सवार 3 यात्रियों की मौत

AJ डेस्क: जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र स्थित दुमका-नाला-आसनसोल मुख्य सड़क के पांजुनिया में सोमवार को 12 श्रमिकों से भरी मिनी बस सड़क हादसे की शिकार हो गई। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 9 जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहन की लंबी कतार लग गई। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने व स्पीड ब्रेकर बनाने के करीब 2 घंटे बाद सड़क जाम हटा लिया गया।

 

 

बस IOCL के नाला स्थित ऑफिस से 12 श्रमिक लेकर कंपनी की मिनी बस कुंडहित प्रखंड के लिए रवाना हुई। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस सड़क पर पलट गई और यह हादसा हुआ। इधर, ड्राइवर ट्रक को कुछ दूर ले जाकर रोक दिया और गाड़ी छोड़ भाग निकला।

 

 

मृतकों की पहचान असम निवासी 19 वर्षीय दिपांकर मोहन, प्राणजल सोनवाल और कानपुर के 24 वर्षीय पंकज यादव के रूप में की गई। वहीं, घायलों में दशरथ कुमार, शशांक सोनवाल, अशोक यादव, किरण गोगोई, कपिलदेव यादव, प्रीतम कुमार, रामकिशोर महतो, महेश महतो और विनोद महतो शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »