सिंदरी से भाजपा विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए

AJ डेस्क: सिंदरी से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से दिया। इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। विधायक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एशियन जालान अस्पताल में दाखिल किया गया है। बात दें कि 17 अप्रैल को मधुपुर विधानसभा का उपचुनाव होना है। जिसको लेकर विधायक श्री महतो भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के प्रचार प्रसार को लेकर क्षेत्र में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान श्री महतो को कोरोना का लक्षण महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में ही खुद का कोविड-19 टेस्ट कराया। जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »