खौफनाक हादसा: मां, दो बेटी और शिक्षिका की निर्मम हत्या, हत्यारा फरार

AJ डेस्क: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत तीस्ता रोड क्वार्टर नंबर -97 एन में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी दीपक कुमार की पत्नी, दो बेटी और बेटियों की ट्यूशन शिक्षिका की सोमवार को हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दीपक पर ही लगा है। दीपक टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड का कर्मचारी है। घटना के बाद से वह फरार है। फिलहाल चारों की हत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

पुलिस ने दीपक की पत्नी वीणा कुमारी (36), दो बेटी श्रावणी कुमारी (15), सानवी कुमारी (10) और रामजन्म नगर निवासी शिक्षिका रिंकी घाेष (21) के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने की तैयारी में जुट गई है। चारों की हत्या किसी भारी-भरकम हथियार से की गई है। SSP डॉ. एम तमिल वणान, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

 

 

मृतिका वीणा कुमारी के भाई विनोद कुमार ने बताया शाम करीब 4 बजे वह अपनी बहन के घर आया तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जबकि अंदर एसी चल रहा था। ताला तोड़कर वह घर में घुसा तो बिस्तर पर अपनी बहन और दोनों भांजी की लाश पड़ी देखी। बगल वाले कमरे में शिक्षिका रिंकी घोष की लाश पड़ी थी।

 

 

 

 

विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके बहनोई ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। विनोद ने अपने एक साथी टेल्को में रहने वाले रोशन और उसके साले पर भी हमला किया है। दोनों का TMH में इलाज चल रहा है। दीपक ने रोशन और उसके परिवार के लोगों को सोमवार को लंच पर घर बुलाया था।

 

 

विनोद ने बताया सुबह उसका बहनोई ससुराल अपने सारे गहने लेने आया था। चोरी के डर से दीपक ने सारे गहने अपने ससुराल शास्त्री नगर में रखा था। जब वह गहना लेने आया तो उसने बहन के बारे में पूछा। दीपक ने बताया कि उसने पत्नी और बेटियों को रांची अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »