झामुमो के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री साइमन मरांडी नहीं रहे

AJ डेस्क: झामुमो के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री 74 वर्षीय साइमन मरांडी नहीं रहे। कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि करीब एक महीने से तबीयत खराब होने की वजह से वो कोलकाता के अस्पताल में ही भर्ती थे।

 

 

मरांडी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। साइमन ने पहली बार 1977 में बतौर निर्दलीय मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराकर लिट्टीपाड़ा का नेतृत्व किया था। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झामुमो बनाया। साइमन मरांडी ने पांच बार यहां से लगातार जीत हासिल की। 1989 में लोकसभा चले जाने के कारण साइमन ने यह सीट अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सौंप दी। वर्तमान में इस लिट्टीपाड़ा सीट से उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी विधायक हैं।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »