बरकट्ठा थाना के ASI 50 हजार रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़े

AJ डेस्क: हजारीबाग के बरकठ्टा थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र कुमार सिंह को ACB की टीम ने मंगलवार को 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। उपेंद्र कुमार शराब व्यवसायी से एक केस में उसकी मदद करने के एवज में इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के पास रिश्वत ले रहे थे। ACB ने उन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

अवैध शराब की बरामदगी मामले में आवेदक त्रिलोकी प्रसाद को आरोपी बनाया गया था। इस संबंध में उन्हें जानकारी ही नहीं थी। केस के संबंध में उपेंद्र कुमार सिंह त्रिलोकी प्रसाद से मिले और केस में उनकी मदद करने के बदले 1 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद त्रिलोकी प्रसाद ने ACB से इसकी शिकायत की।

 

 

इस शिकायत की जांच में ACB की टीम ने मामले को सही पाया। इसके बाद मंगलवार को हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक सिनेमा हॉल के गेट के पास त्रिलोकी प्रसाद ने उपेंद्र कुमार सिंह को 50 हजार रुपए दिए। इसी बीच ACB की टीम ने एएसआई को धर-दबोचा।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »