{VIDEO} जब पिता खोने वाली बेटी ने मंत्री बन्ना गुप्ता की बोलती बंद कर दी—

AJ डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गए तो थे सदर अस्पताल का हाल जानने। कोविड वार्ड में पीपीई किट पहन कर घूमे भी। लेकिन निकलते वक्त उन्हें अपनी ही व्यवस्था ने शर्मसार कर दिया। दरअसल लोगों से हाल जानने वार्ड-वार्ड घूमने वाले मंत्री जी की एक मृत मरीज की बेटी ने बोलती बंद कर दी।

 

 

कोविड के कारण अपने पिता को खोेने वाली एक बेटी ने मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने चीखते हुए कहा, ‘मंत्री जी यहीं डॉक्टर… डॉक्टर चिल्लाते रह गए….। कोई डॉक्टर नहीं आया….। अब आप क्या करेंगे…। मेरे पिता को वापस ला देंगे। आप तो खाली वोट लेने आएंगे।’ लोग उन्हें समझाते रहे कि आप घर जाइए। लेकिन वो अपने पिता को लेकर चीखती चिल्लाती रही।

 

 

बात जा रहा है कि पवन गुप्ता की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन उन्हें हजारीबाग से रांची लाए थे। वे अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे लेकिन उन्हें कहीं भी बेड नहीं मिला। आखिर में वे सदर अस्पताल पहुंचे। यहां अंदर मंत्री निरीक्षण कर रहे थे बाहर वे तड़प रहे थे। आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

VIDEO-

 

 

इसका वीडियो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने छल्ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है, ‘डॉक्टर डॉक्टर चिल्लाते रह गए लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया….। राँची के सदर अस्पताल में एक बेटी का ग़ुस्सा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पर फुट पड़ा क्योंकि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण इस बेटी ने अपने पिता को खो दिया। आखिर कब अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगें मुख्यमंत्री जी?

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »