जोड़ा पोखर थाना के मुंशी का कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी, बेटा संग मुंशी की मौत

AJ डेस्क: धनबाद के जोड़ापोखर थाना के मुंसी 37 वर्षीय अखिलेश प्रसाद यादव की कार बुधवार की सुबह पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित पोखराहा में NH-39 पर दुर्घनाग्रस्त हो गई। जिसमें अखिलेश के साथ उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं कार में उनके साथ सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। घटना ट्रक और कार में सीधी भिड़ंत होने की वजह घटी। बताया जा रहा है कि अखिलेश खुद कार ड्राइव कर रांची जा रहे थे।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छतरपुर थाना क्षेत्र के कौअल स्थित अपने घर से अखिलेश आज अहले सुबह करीब 3 बजे रांची जाने के लिए अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे। उनके साथ उनकी 34 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी, 10 वर्षीय पुत्र गुलशन और गांव का ही एक 20 वर्षीय युवक मनीष कुमार कार में बैठे थे। वे रांची में डॉक्टर से पत्नी और बेटे का इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा में स्विफ्ट कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई।

 

 

 

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने टक्कर के बाद काफी मशक्कत से सभी को कार से बाहर निकाला। इस भीषण सड़क दुर्घटना में अखिलेश और उनके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमिला देवी और मनीष को एमएमसीएच लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान प्रमिला देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी मनीष को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

 

 

इधर, इस घटना के बाद NH-39 पर जाम लग गया। घटना के करीब 3 घंटे बाद गाड़ियों को हटाकर आवागमन सामान्य किया गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक काे छोड़ भाग निकला।

 

 

 

 

 

बात दें कि अखिलेश प्रसाद यादव धनबाद के जोड़ापोखर थाना से शनिवार को पलामू गए थे। उनकी बहन की शादी 26 अप्रैल को होनी है। 21 अप्रैल को बहन का तिलक होना है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अखिलेश के तीन बेटे हैं। इनमें से 12 साल और 3 वर्ष के दो बेटे को वो घर पर ही छोड़कर रांची जा रहे थे।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »