विधायक इरफान ने देवघर मंदिर में पूजा की, सांसद निशिकांत भड़के

AJ डेस्क: अपने विवादस्पद बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी ने खुद को शिव भक्त बताते हुए बुधवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जाकर पूजा की। साथ ही कहा कि जब भी मन विचलित होता है तो वह बाबाधाम आ जाते हैं। चुपके से बाबा मंदिर में शीश नवाते हैं। विधायक इरफान द्वारा बाबा मंदिर में प्रवेश और शिवलिंग की पूजा करने का मामला अब गरमाता जा रहा है। सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बाबा मंदिर में गैर हिंदुओ का प्रवेश वर्जित है। बावजूद इसके विधायक इरफान ने मंदिर में प्रवेश कर शिवलिंग की पूजा की। आज का दिन इतिहास का काला दिन है।

 

 

इरफान अंसारी के बाबा मंदिर में प्रवेश पर सांसद निशिकांत दुबे भड़क गए है। उन्होंने कहा इरफान अंसारी ने हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। आज का दिन देवघर के इतिहास का काला दिन है। जब एक मुसलमान हिन्दू धर्म आस्था का केंद्र बाबा मंदिर में प्रवेश कर गया। जिस प्रकार काबा में गैर मुसलमान का प्रवेश वर्जित है। उसी प्रकार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मुस्लिम का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी का पागलपन काफी बढ़ गया है। सांसद निशिकांत दुबे ने चीफ सेक्रेटरी से माँग करते हुए कहा है कि विधायक इरफान अंसारी पर रासूका लगाते हुए उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही देवघर उपायुक्त व एसपी को तत्काल बर्खास्त किया जाय।

 

 

 

 

 

झारखंड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक इरफान अंसारी ने भी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। सांसद दुबे तो बाहरी है लेकिन उनकी तो जन्म ही बाबा नगरी देवघर में हुई है। उन्होंने कहा श्री दुबे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में लगे हुए है। इरफान अंसारी इसे कतई बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से माँग करते हुए कहा कि सांसद के खिलाफ कानूनी सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »