चतरा: आम्रपाली परियोजना के दो हाइवा को नक्सलियों ने जलाया

AJ डेस्क: चतरा के टंडवा कोयलांचल में आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला ढुलाई कार्य में लगे दो हाईवा को मंगलवार देर रात तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के राहम बाइपास की है। इस दौरान उग्रवादियों ने वहां हवाई फायरिंग भी की और मौके पर पर्चा फेंक उनके बिना आदेश काम नहीं करने की धमकी दी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

 

दोनों हाईवा आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में कोयला लोडिंग में लगी थी। घटना के वक्त एक हाईवा कोयला लोड कर आम्रपाली कोल परियोजना से जा रहा था तो दूसरा कोयला अनलोड कर वापस आ रहा था।

 

 

घटना के पीछे रंगदारी (लेवी) की मांग पूरी ना होनी मानी जा रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और टीएसपीसी के नाम का एक पर्चा बरामद किया है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »