CM योगी भी कोरोना की चपेट में, बोले- वर्चुअल कर रहा सभी कार्य

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक दिन पहले सीएम योगी ने बताया कि उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। सीएम ने खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।’

 

 

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

 

 

सीएम ने खुद को आइसोलेट किया था-

अपने कार्यालय के कुछ अधिकारियों के पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खुद को आइसोलेट कर लिया था। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मेरे कार्यालय के कुछ कर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ये अधिकारी मेरे संपर्क में आए थे। इसलिए एहतियात बरतते हुए मैंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।’

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »