सदर अस्पताल में निर्माणाधीन ICU वार्ड का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

AJ डेस्क: धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर सदर अस्पताल, धनबाद में कोविड संक्रमित मरीजों के उचित उपचार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु 60 बेड के आईसीयू वार्ड का निर्माण प्रारंभ किया गया है। निर्माण कार्य की प्रगति तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित निर्माणाधीन आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन प्रमंडल के अभियंता को निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 

उपायुक्त ने बताया कि संक्रमण के नए स्ट्रेन में पहले की तुलना में ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ रही है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए लोगो को उचित उपचार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर अस्पताल, धनबाद में आधुनिक सुविधाओं तथा जीवन रक्षक दवाइयों से लैस 60 बेड के आईसीयू वार्ड का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में पूरी टीम लगी हुई है। सिविल से संबंधित तीन टीमें कार्य कर रही है। ऑक्सीजन पाइप लाइन का काम तीव्र गति से चल रहा है। बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। आवश्यक उपकरण यथा वेंटिलेटर, मॉनिटर, बेड, हाइड्रॉलिक बेड, इलेक्ट्रिकल बेड इत्यादि का आर्डर कर दिया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। हर हालत में 22 से 23 अप्रैल तक सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर संक्रमित मरीजो का इलाज प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकों तथा अन्य संबंधित कर्मियों से संबंधित तैयारियां भी पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर प्रकार की परिस्थिति से सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नही है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »