मास्क जांच अभियान का कमान सम्भाला SSP ने

AJ डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर जिला के तमाम चौक चौराहा पर मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज में नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार, सिटी एसपी आर रामकुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सहित पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इस विशेष जांच के दौरान सैकड़ों वाहन को रोक कर चालकों का मास्क, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच की गई। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने पत्रकारों को बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना कि दूसरे लहर में संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। इससे वजह से लोगों में जागरूकता और एहतियात को सख्ती से पालन कराना उनकी मजबूरी है। उनका मकसद लोगों को सुरक्षित रखना है, ना कि परेशान करना।

 

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले के लोगों को पुलिस के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ लोगों को जागरूक करने का है। जिससे लोग महामारी की गंभीरता को समझें और खुद तथा परिवार वालों को सुरक्षित रखें।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »