कोयलांचल के मजदूर नेता एस के बक्शी नहीं रहे

AJ डेस्क: कोयलांचल के जानेमाने दिग्गज मजदूर नेता एसके बक्शी (बक्शी दा) नहीं रहे। 85 वर्षीय बक्शी दा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे इलाज के लिए सरायढेला स्थित बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस की तकलीफ थी। जिससे शनिवार को उनकी हालत काफी बिगड़ गई।

 

 

इसके बाद रात को उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन मिशन अस्पताल ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें वापस एम्बुलेंस से धनबाद लाया जा रहा था। इसी क्रम में रविवार तड़के रास्ते मे ही उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

 

 

 

 

सीटू नेता बक्शी दा के निधन से कोयलांचल के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद पीएन सिंह से लेकर विधायक और तमाम ट्रेड यूनियन से जुड़े नेताओँ ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जताया है।

 

 

 

 

बात दें कि बक्शी दा कोयला उद्योग के जानेमाने जुझारू नेताओं में से एक थे। उन्होंने मजदूरों के हित के लिए कई लड़ाइयां लड़ी। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष 85 वर्षीय बक्शी दा करीब छह दशकों से धनबाद की धरती पर कोयला मजदूरों के बीच सक्रिय रहे। उन्हें कोयलांचल की मजदूर राजनीति का एक स्तंभ माना जाता था। वे जेबीसीसीआई के सदस्य और वर्तमान में बीसीसीएल संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। उन्होंने बिहार कोलरी कामगार यूनियन के महामंत्री के पद को भी संभाला।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »