चतरा: पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने 4 केन बम बरामद किया

AJ डेस्क: नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस और CRPF-190 बटालियन की संयुक्त टीम को शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली। चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित खपिया-मदारपुर जंगल में छिपाकर रखा गया चार केन बम बरामद किया गया है। सभी बम का वजन 5 किलो था। रविवार को सुरक्षाबलों ने चारों केन बम को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। इस दौरान धमाके की आवाज से पूरा जंगल दहल उठा।

 

 

 

सुरक्षा बल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही थी और इसी दौरान उन्हें वहां छिपाकर रखे गए चार केन बम मिले। जवानों ने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी और फिर बमों को सावधानी से वहीं पर डिफ्यूज कर दिया गया। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बमों को छिपाकर रखा था। बम को ब्लास्ट कर डिफ्यूज किया गया, जिससे धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »