प्यार का झांसा: नाबालिग लड़की हुई 8 माह की गर्भवती, पुलिस ने दर्ज नही किया प्राथमिकी

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता आठ महीने के गर्भ से है। उसके परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो नाबालिग को लेकर वो धनबाद महिला थाना गए। जहां किसी वजह से उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद वे झरिया थाना पहुंचे। यहां भी थाना प्रभारी के नहीं रहने कि बात कह उन्हें बाद में आने को कहा गया।

 

 

पीड़िता ने बताया की पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद भी कई महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि राहुल के साथ उसका दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन जैसे ही राहुल को उसके गर्भवती होने का पता चला राहुल ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गए।

 

 

पीड़िता ने बताया कि फिलहाल उसका और उसके घरवालों का घर से निकलना दुस्वार हो गया है। समाज में लोग उन्हें गलत नजर से देख रहे हैं। पीड़िता ने आगे कहा कि पुलिस हमें जल्द न्याय दिलाये। क्योंकि वह 8 महीने की गर्भवती है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो बच्चे को जन्म के बाद उसका भरण पोषण करना भी उसके लिए मुमकिन नहीं होगा। फिलहाल पीड़िता और उसकी मां ने धनबाद के महिला थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »