भयावह: रांची में शव लेकर खड़ी हैं एम्बुलेंस, नहीं हो पा रहा दाह संस्कार

AJ डेस्क: रांची की स्थिति रोज भयावह होते जा रही है। इसकी कहानी बयां कर रही है सशमशान घाट में कतारबद्ध शव से भरी गाड़ियां। सोमवार को भी रांची में कुछ ऐसा ही भयावह मंजर देखने को मिला। रांची के हरमू स्थित मोक्षधाम में क्रिमिशन की मशीन खराब थी और डोरंडा के घाघरा स्थित श्मसन घाट में लकड़ियां कम पड़ गई।

 

 

सड़क पर एंबुलेंस की कतार लग गई। सभी में कोरोना के मृतकों का शव था। हालांकि तस्वीर बाहर आते ही जिला प्रशासन की नींद खुली और प्राथमिक्ता के आधार पर घाघरा के घाट पर लकड़ियों को पहुंचाया गया। जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक 5 बजे तक 38 शवों का संस्कार किया गया था। हालांकि एसडीओ 27 का ही आकंड़ा बताते हैं।

 

 

एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि सभी शवों का अंतिम संस्कार 24 घंटे के भीतर होगा। पूरा प्रशासन इस बात के लिए अलर्ट है। उन्होंने बताया कि वे खुद घाघरा घाट की व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं और वहां कोई पेंडेंसी नहीं है। उन्होंने बताया कि हरमू मोक्ष धाम की मशीनें खराब हुई थी लेकिन अब उसे भी बना लिया गया है । वहां भी शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »