कोविड-19: झारखण्ड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉक डाउन लगा

AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए CM हेमंत सोरेन ने आज अपने आवास में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया है। हेमंत सोरेन ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया है। सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ आज हुई अहम बैठक कर ये फैसला लिया है। कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान राज्य में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए ये फैसला लिया गया है।

 

 

बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि दिनांक गुरुवार, 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से गुरुवार, 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जायेगा। जिससे कोविड-19 के चेन को तोड़कर उस पर नियंत्रण किया जा सके।

 

 

 

 

क्या-क्या पाबंदियां-

1. आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।

 

2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

 

3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।

 

4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

 

5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।

 

6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »