SNMMCH के डॉ बी के सिंह ने कोरोना को मात दी, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

AJ डेस्क: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में माइक्रो बायोलॉजी लैब के एचओडी डॉ बीके सिंह ने 5 दिन की अच्छी ट्रीटमेंट के बाद वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को मात दी और आज दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।

 

 

एचएनएमएमसीएच कैथ लैब में इलाजरत डॉ बीके सिंह ने डिस्चार्ज होने के बाद डॉ सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ने चुनौती के रूप में लिया है। प्रत्येक अस्पताल में चिकित्सा की बेहतरीन व्यवस्था की है। गत वर्ष की तरह, इस बार भी जिला प्रशासन की तैयारी बहुत ही अच्छी है। उन्होंने कहा, स्वयं उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने उन्हें आकर सांत्वना दी। यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट करके बेहतर उपचार के लिए बाहर भेजा जाएगा। जो उनके लिए वरदान साबित हुआ और मानसिक तौर पर वे हर चिंता से मुक्त हो गए।

 

 

डॉ सिंह ने बताया कि कैथ लैब एसएनएमएमसीएच के मेडिकल नोडल पदाधिकारी डॉ यूके ओझा के नेतृत्व में अन्य मरीजों के साथ साथ उनका भी बहुत ही अच्छे तरीके से उपचार किया गया। जिस कारण उन्होंने इस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को 5 दिन में मात दे दी और आज स्वस्थ होकर अपने परिजनों के पास जा रहे हैं। डॉ सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को वे जांच कराने के लिए अस्पताल में गए थे। उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया। रिजल्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और तत्काल ऑक्सीजन, दवाइयां का इंतजाम कर ट्रीटमेंट आरंभ कर दी गई।

 

 

उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए संदेश देते हुए कहा कि मरीज को कभी भी घबराना नहीं चाहिए। घबराने से इम्युनिटी पर गहरा असर पड़ता है और वह कम होने लगती है। घबराहट में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज अपनी इम्युनिटी को नष्ट न करें। उन्होंने कहा कि हमेशा पॉजिटिव सोचे। सकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मक सोच से वे इस चुनौती को हरा सकने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि मरीज को धैर्य रखना है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »