प्रेमी संग तालाब किनारे बैठी युवती के साथ पांच दरिंदो ने किया गैंगरेप

AJ डेस्क: जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र स्थित पटमदा बस्ती के तालाब के समीप खेत में पटमदा बाजार की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती अपने प्रेमी के साथ तालाब किनारे बैठी थी। इसी दौरान पांचों आरोपी वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने प्रेमी की पिटाई कर उसकी बाइक छिन ली और उसके बाद युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद प्रेमी वहां से भाग कर थाना पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना सोमवार शाम 6.30 से रात 10 बजे के बीच की है। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

आरोपियों में धनराज महतो, रंजीत महतो, कल्लू महतो, बुलेट महतो और हरी महतो शामिल हैं। सभी आरोपी पटमदा बस्ती के ही रहने वाले हैं। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि, पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस के मुताबिक, युवती सोमवार शाम अपने प्रेमी के साथ बाइक पर तालाब के पास गई थी। दोनों बैठकर वहां बात कर रहे थे। इसी बीच पांचों युवक वहां आ धमके और युवती के प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया। इस दौरान आरोपियों ने युवती के प्रेमी की बाइक भी छीन ली। इसके बाद युवती का प्रेमी भागते हुए थाना पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

 

 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पांचों आरोपी युवती को वहीं छोड़ मौके से भाग निकले। युवती के प्रेमी की बाइक भी पुलिस ने घटनास्थल से ही बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयान पर थाना में पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »