झरिया: दुकान किराना का, बिक रही थी शराब, पुलिस ने मारा रेड
AJ डेस्क: झरिया थाना क्षेत्र के नीचे कोयरीबांध स्थित एक किराना दुकान की आड़ में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। जिसके बारे में झरिया पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को किराना दुकान में छापेमारी की गयी। छापामारी एसआई सच्चिदानन्द गुप्ता एवं गोपाल कुमार के नेतृत्व में की गयी। छापेमारी के दौरान किराना दुकान से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद किया गया है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए एसआई सच्चिदानंद गुप्ता ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया के नीचे कोयरीबांध सब्जी पट्टी स्थित प्रहलाद साव के किराना दुकान में देशी और विदेशी शराब स्टॉक किया जा रहा है। जब दुकान का निरीक्षण किया गह तो भारी मात्रा में अवैध शराब मिला, मौके पर से दुकान मालिक प्रहलाद साव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
